February 17, 2014

kinnaur news...☆★☆★☆★


 रिकांगपिओ — प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के टापरी में दी किन्नौर जिला सहकारी विपणन तथा उपभोक्ता संघ द्वारा नवनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स भवन का लोकार्पण किया। इस भवन को दो करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से विपणन संबंधी कार्यों में और अधिक सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि जिला में आई भारी प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान के भरपाई तथा राहत कार्याें में बहुत समय लगा, जिसके चलते बहुत सारे विकास कार्य रुक गए और जिनको समय पर पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने  पूरा भरोसा दिलाया कि नववर्ष के शुभ आगमन पर रुके हुए कार्यों को तीव्र गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के धन का दुरुपयोग हुआ है, जिसका पूरा हिसाब लिया जाए और जो भी अनियमितताएं बरती गई हैं, उसमें दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विधानसभा उपाधयक्ष ने कहा कि किन्नौर में भारी वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई अथवा राहत  के लिए प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होंने भावा नगर में राज्य सहकारी बैंक के एटीएम का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, उपाध्यक्ष विरेंद्र नेगी, एसडीएम भावानगर मोगटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोची नेगी, किन्नौर फेडरेशन के डायरेक्टर पितंबर दास, तारा मोयान, दिलभाग सिंह, आन्नंद कुमार, लक्ष्मण सिंह सहित बोर्ड के सचिव आरएस राठोर सहित कई पदाधिकारियों भी उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment