February 18, 2014

news kinnaur 19 jan 2014

 रिकांगपिओ  — मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं (बीएमएफ) के संबंध में 18 फरवरी, 2014 को डा0 मेजर विशाल शर्मा सहायक आयुक्त जिला किन्नौर की अध्यक्षता में जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा निर्वाचन-2014 के संचालन के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र भवनों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं (बीएमएफ) की वीडियोग्राफी करवा दी गई है तथा इस जिला के कुल 121 मतदान केंद्रों में से केवल 15 मतदान केंद्र भवनों में रैंपस, एक मतदान केंद्र भवन में पेयजल की सुविधा, सात मतदान केंद्र भवनों में विद्युत व्यवस्था तथा दो मतदान केंद्र भवनों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिन 15 मतदान केंद्र भवनों में रैंप्स की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर लोकसभा चुनावों से पूर्व स्थायी रैंप्स उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित भवनों के विभागों को पत्र लिखे गए हैं तथा शीघ्र ही इन भवनों मेें बिजली, पानी तथा शौचालय उपलब्ध नहीं है  वहां पर मतदान के दिन विद्युत व्यवस्था, पानी व शौचालय की अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment